फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहे बेसहारा पशुओं के कारण हादसे, तेजा मार्केट में सेवानिवृत्त बीएसएफ के जवान को सांड़ ने मारी टक्कर, पैर में आया फैक्चर

विज्ञापन
सांड़ को पकड़े हुए नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तेजा मार्केट में बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान बेसहारा पशु का शिकार बन गया। शनिवार रात को एक सांड़ ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस हादसे में सेवानिवृत्त जवान के पैर में फैक्चर आया है। रविवार को नगर निगम ने सांड़ को पकड़कर गोशाला पहुंचाया।
विज्ञापन

तेजा मार्केट निवासी व बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान पूर्ण सिंह ने बताया कि मैं शनिवार रात करीब 8 बजे अपने दूसरे मकान पर ताला लगाकर घर आ रहा था। बीच सड़क में एक सांड़ खड़ा था। पिछले दो साल से प्रतिदिन मैं इस सांड़ को खाने के लिए कुछ सामान दे रहा हूं, मगर उस समय मेरे पास कोई खाने का सामान नहीं था। इस पर मैंने उसे वहां से भगाने का प्रयास किया तो उसने मुझे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मैं सड़क किनारे बने नाले में गिर गया। आसपास मौजूद दो युवाओं ने मुझे नाले से बाहर निकाला। नाले में गिरने से मेरे पैर में फैक्चर आया है। पूर्ण सिंह ने बताया कि हमारी कॉलोनी में करीब 100 घर हैं, वहीं कॉलोनी में 200 से ज्यादा बेसहारा व पशु घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें