फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Haryana: हिसार में नहर में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, एक घायल, पंजाब से गोहाना जा रहे थे चारों

Sat, 14 Jan 2023 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

कार डूबने से उसमें सवार गोहाना के गढ़ी उजाला खान निवासी राकेश, कृष्ण व मुकेश की मौत हो गई ।जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर डीएसपी राजसिंह व बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के हांसी में दिल्ली-हिसार रोड पर पीपला चुंगी के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल समेत शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचा।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11 कार सवार चार लोग पंजाब से गोहाना जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली हिसार रोड पर पीपला चुंगी के पास पहुंचे तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में उतर गई। कार डूबने से उसमें सवार गोहाना के गढ़ी उजाला खान निवासी राकेश, कृष्ण व मुकेश की मौत हो गई।

जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर डीएसपी राजसिंह व बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें