फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमी शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण के आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव स्थित एकेडमी के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, शारीरिक शोषण, परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर हिसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह एक एकेडमी में पढ़ती है। जुलाई महीने में एक शिक्षक ने उसे कार्यालय में बुलाया। इस दौरान आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ व जबरदस्ती की। आरोप है कि टीचर ने छात्रा पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। छात्रा का आरोप है कि मना करने पर टीचर उसको पीटता था। आरोपी शिक्षक ने छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का भी प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तंग आकर छात्रा ने परिजनों को आपबीति बताई तो परिजनों ने हिसार एसपी को पत्र लिखकर आरोपी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें