फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जबड़े में चोट लगने पर भी अभिमन्यु ने जड़ा गोल्डन पंच

विज्ञापन
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में छठी एलिट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबले में ह? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में छठी एलिट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की ओर से रिंग में हिसार की नवदीप कॉलोनी के बॉक्सर अभिमन्यु लौरा ने फाइनल में गोल्डन पंच जड़ा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अभिमन्यु के जबड़े में चोट लगी थी, जिससे उसके जबड़े में काफी सूजन आ गई। अभिमन्यु ने हिम्मत नहीं हारी और ट्रीटमेंट लेकर शुक्रवार को रिंग में उतरे और चंडीगढ़ के साहिल को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

अभिमन्यु के पिता भगत सिंह ने बताया कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर एवं ओलंपियन आशीष के साथ बेटे का मुकाबला था। इस दौरान बेटे के जबड़े पर दमदार पंच लगा था। अब बेटा वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप की तैयारी शुरू करेगा। उल्लेखनीय है कि अभिमन्यु लौरा साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) हिसार में कोच महेंद्र सिंह ढाका के पास प्रशिक्षण ले रहा है। अभिमन्यु ने पांच साल पहले बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। उनके पिता भगत सिंह भी इंटरनेशनल बॉक्सर रह चुके हैं। अभिमन्यु मूलरूप से बालसमंद का रहने वाला है।
टीम गेम पसंद नहीं आया तो रिंग में अकेला उतरा नवीन
फोटो : 202
हरियाणा टीम की ओर से खेले नवीन कुमार चरखी दादरी के गांव धिकाड़ा के रहने वाले हैं। फाइनल मुकाबले में नवीन ने सिविल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के संजीत को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बॉक्सर नवीन कुमार ने बताया कि पहले वह गांव में कबड्डी, क्रिकेट और वालीबाल खेलता था, मगर टीम गेम से वह संतुष्ट नहीं था। इसके बाद उसने व्यक्तिगत खेल बॉक्सिंग को चुना और रिंग में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2019 में खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी हासिल की। वह कोच नवीन बलहारा के पास अभ्यास कर रहे हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर कमांडो सतेंद्र, जगबीर फौजी, संजय, संजीत, सरपंच ईश्वर और हवलदार रामप्रसाद ने नवीन को बधाई दी। अब उनका फोकस वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें