फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डोभी गांव का अभिमन्यु बेनीवाल आर्मी मेडिकल कोर में बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बेटे के साथ परिवार। 
विज्ञापन
हिसार। गांव डोभी के अभिमन्यु बेनीवाल को आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्ति मिली है। उन्होंने एएफएमसी पुणे से एमबीबीएस किया और अब आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती होकर अपने पिता कन्या गुरुकुल डोभी के कुलपति बलजीत सिंह आर्य, मां राजबाला शास्त्री और चाचा परमजीत सिंह बेनीवाल का सपना साकार किया है। परिजनों ने बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अध्ययनरत रहते हुए सातवीं कक्षा में अभिमन्यु ने पहली बार जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभागिता की और तीन बार जिम्नास्टिक खेल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए स्वर्ण व कांस्य पदक हासिल किया। अभिमन्यु के लेफ्टिनेंट बनने से गांव, परिवारजनों व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें