फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नहर में नहाते समय डूबने से युवक की माैत

Sun, 15 Sep 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड नाके के समीप बालसमंद नहर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे नहाते समय पानी में डूबने से 25 वर्षीय अमित की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला था और नवदीप कॉलोनी में रहता था। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमित करीब 15 दिन पहले हिसार आया था। नवदीप कॉलोनी के एक मकान में किराये पर रहता था और रंग-रोगन का काम करता था। शनिवार को काम पर नहीं गया। वह बाद में बालसमंद नहर की पटरी पर गुर्जर धर्मशाला के सामने देखा गया। लोगों ने उसे नहर के पानी में डूबते देखा और डायल 112 पर संपर्क को पुलिस को मामले की सूचना दी। ईआरवी स्टाफ मौके पर पहुंचा और अमित की तलाश शुरू की। पुलिस ने करीब 1 बजे अमित का शव घटना स्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर चंदन नगर के पास नहर से निकाला। आजादनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सड़क हादसे का आरोपी ट्रैक्टर चालक काबू

हिसार। नलवा गांव के बस अड्डे पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से हुई सुलोचना की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक झज्जर के जरदकपुर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि नलवा निवासी महावीर ने शिकायत दी थी कि वह 12 अगस्त की सुबह बाइक पर अपनी भाभी सुलोचना के साथ खेत में काम करने जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक संदीप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने के कारण भाभी सुलोचना की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें