फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंदिर जा रही महिला से छेड़छाड़ और पति से मारपीट का आरोप

Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड पर मंदिर जा रहे एक दंपती के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी सवार युवक ने महिला से छेड़छाड़ करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर उसने महिला के पति को पीट दिया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार अमन अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी पर मंदिर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसीं। अमन ने स्कूटी रोककर युवक को टोका तो उसने मारपीट की। घायल अमन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें