फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीपी चेक करने के बहाने शातिर बदमाश घर घुसा, महिला के कानों की बालियां लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के जगदीश कॉलोनी में शातिर बदमाश बुजुर्ग महिला का बीपी चेक करने के बहाने से घर में घुसा और बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर सोने की बालियां लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगदीश कॉलोनी निवासी सरदारी लाल ने बताया उसके बेटे का नाम पंकज है। दोपहर बाद उसकी पत्नी ऊषा घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक लड़का उनके घर आया और उसने आते ही ऊषा से बेटे पंकज के बारे में पूछा। जब उसे कहा कि पंकज घर नहीं है तो उसने कहा कि आपका बीपी चेक करना है। इसलिए आप अपने कानों की बालियां निकाल दो, लेकिन इसके बाद वह लड़का अपने आप ही उसकी पत्नी के कानों बालियां निकालने लगा। दोनों कानों की बालियां निकालने के बाद उसे वाशबेसन में धोया। फिर उसकी पत्नी को बातों में उलझाकर जल्दी से घर बाहर से चला गया। सरदारी ने बताया कि उसकी पत्नी ने पीछे से युवक को आवाज लगाई व अपनी बाला वापस करने के लिए कहा। परंतु वह युवक घर के बाहर खड़ी अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें