फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जुगलान के पास तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 30 Mar 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस को जानकारी देता मृतका का पति।  संवाद 
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ हाईवे पर जुगलान गांव के बस अड्डे के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला ट्राले के पिछले टायरों के नीचे आ गई और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सरसौंद टोल प्लाजा के पास ट्राला चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पति के साथ दवा लेने आई थी
जानकारी के अनुसार दौलतपुर गांव की रहने वाली 31 वर्षीय कविता अपने पति धर्मपाल के साथ बाइक पर सवार होकर नागरिक अस्पताल में दवाई लेने आई थी। दोपहर बाद दोनों बाइक पर शहर से गांव की तरफ जा रहे थे। जब वे जुगलान गांव के बस अड्डे से थोड़ी आगे निकले तो पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण कविता बाइक से नीचे गिर गई और ट्राले के पिछले टायरों के नीचे आ गई। चालक ने ट्राले को रोकने के बजाय दौड़ा दिया जिस कारण कविता कुछ दूर घसीटती गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने ट्राला चालक को टोल सरसौंद प्लाजा पर पकड़ लिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें