हिसार। पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने गांव पीरांवाली में गुरनाम से 5.48 ग्राम हेरोइन बरामद की है। टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने गश्त के दौरान पीरांवाली सरकारी स्कूल के पीछे गली से गुरनाम को पकड़ा।ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके पास पॉलिथीन की थैली से 5.48 ग्राम हेरोइन और मोबाइल फोन बरामद हुआ। सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद