फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे पर किया हमला, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घिराय। सुलखनी गांव में सोमवार सुबह कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और नीलगाय के बच्चे की जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर वन्यजीव प्रेमी ईश्वर सुलखनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल नीलगाय के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार और देखभाल के लिए डियर पार्क भेज दिया। ग्रामीणों की तत्परता और समय पर किए गए रेस्क्यू की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें