फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गवर्नमेंट कॉलेज में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट विषय पर कल लगेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु गोरखनाथ गवर्नमेंट कॉलेज में 26 सितंबर को पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने एवं पुन उपयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट विषय पर एक दिवसीय बाजार का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी ने बताया कि इस बाजार का आयोजन सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक मल्टीपर्पज हाल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में विद्यार्थियों द्वारा कचरे से बनाए गए कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी रहेगी। सभी वस्तुएं बिक्री के लिए भी उपलब्ध होंगी। इस बाजार को देखने और चीजों को खरीदने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा कोई भी स्कूल का विद्यार्थी या कोई भी आम नागरिक इसमें भाग ले सकता है। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार जांगड़ा, डॉ. कनचेस, डॉ. पूनम, डॉ. मुकेश व डॉ. दीपिका भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें