फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पिता का दाेस्त बताकर महिला से की 56 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। क्षेत्र के गांव दाैलतपुर की महिला से उसके पिता का दाेस्त बताकर साइबर ठगों ने 56 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने गांव दाैलतपुर निवासी महिला नेहा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में नेहा ने कहा कि वह गृहिणी है। उसके पास एक नंबर से कॉल आई और उसने अपने आप को उसके पिता का दोस्त बताया और कहा कि आपके पिता को मुझे पैसे देने है तो उन्होंने आपका फाेन नंबर दिया है। इसके बाद उसने मेरा फोन पे का नंबर पूछा तो मैं उसकी बातों में आ गई और नंबर बता दिया। इसके बाद मेरे फोन में 1-1 रुपये व 40 हजार रुपये क्रेडिट होने का टैक्स्ट मैसेज आया। फाेन करने वाले ने कहा कि मुझसे गलती से 4000 रुपये की जगह 40,000 रुपये ट्रांसफर हो गए, आप ये पैसे मुझे वापस कर दो। इसके बाद मैंने 30,000 व 6000 रुपये दो बार में उसे भेज दिए। इसके थोड़ी देर बाद मेरे मोबाइल पर 35,000-35,000 रुपये क्रेडिट होने के दो टैक्स्ट मैसेज और आए। इसके बाद उसी नंबर से फिर कॉल आया कि गलती से दो ट्रांजक्शन और हो गई हैं और रोने लगा। उसने कहा कि ये रुपये मुझे वापस कर दो। इन रुपये को बेटे के इलाज के लिए मैंने बचा कर रखे थे। इसके बाद मैंने उसे 20,000 रुपये की ट्रांजक्शन कर दी और जब मैंने बकाया रुपये ट्रांसफर करने की कोशिश कि तो मेरे बैंक खाते में अपर्याप्त बैलेंस दिखाने लग गया। जिसके बाद मैंने मेरे खाते का बैलेंस चेक किया तो मेरे अकाउंट में कोई रुपये नही आए हुए थे। जब मैंने इस बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बारे में घर पर बताया तो पता चला कि मेरे साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बारे में बाद में मैंने शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें