फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसुदपुर माइनर में मिला युवक का शव, पहचान नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मसूदपुर के पास खेड़ी जालब के खेतों में अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। जहां पर पहचान के लिए शव को 72 घंटो के लिए रखा जाएगा। पुलिस ने फिलहाल खेड़ी जालब के चौकीदार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। सोमवार को गांव हैबतपुर के पास खेड़ी जालब के खेतों में मसुदपुर माइनर में शव दिखाई दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना खेड़ी जालब के सरपंच राजेश को दी। सरपंच ने इसकी सूचना खेड़ी चौकी पुलिस को दी। खेड़ी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को माइनर से बाहर निकाला। शव के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन जेबों से पहचान का कोई सुबूत पुलिस को नहीं मिला। युवक की उम्र करीब 36-37 साल है। शव के सिर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है कि ये हादसा है या हत्या। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। खेड़ी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा रेफर किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए 72 घंटों के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें