हांसी। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर ड्रिंक एंड ड्राइव स्कूटी का 23 हजार रुपये का चालान कर जब्त किया गया। यातायात पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित जांच के दौरान बस स्टैंड पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति को कागजात जांच के लिए रोका गया जिसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी व हेलमेट भी नहीं पहना था। उसके पास कागजात भी नहीं थे। ट्रैफिक पुलिस ने इस उल्लंघन के आधार पर बाइक का ड्रिंक एंड ड्राइव का 23 हजार रुपये का चालान कर जब्त कर लिया गया है।