फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षार्थ संत महासम्मेलन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गायों की रक्षा करने के आह्वान के साथ 8 जनवरी को समीपवर्ती गांव साबरवास में गोरक्षार्थ संत महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्वामी दीप्तानंद अवधूत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट खरड़-अलीपुर की ओर से बाबा भगवानदास गोशाला में सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा से किया जा रहा है, इसमें हजारों लोग भाग लेंगे। मौके पर फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह बढ़ाना मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में गद्दर फिल्म के निर्माता व निदेशक अनिल शर्मा, राकेश यादव, राजबीर स्वामी हरिहरा नंद महाराज, स्वामी कृष्णा नंद, इंद्र ओबराय, दिग्विजय चौटाला, सिदार्थ गोदारा विशिष्ट अतिथि होंगे। संत महासम्मेलन में हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी। मैनेजिंग ट्र्स्टी बनित राणा व प्रवक्ता बाबा भगवान दास गोशाला के प्रवक्ता जोरा सिंह व झाबरवास के पूर्व सरपंच शिव कुमार, शमशेर आर्य हरियाणा राज्य गोशाला संघ के कार्यकारी प्रधान, स्वामी कृष्णा नंद ने कहा कि देश में गायों की दुर्दशा हो रही है और सरकार भी इस और ध्यान नहीं दे रही है।एंबीशियन इंवेंट के संचालक राकेश व नीतू सिंह सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को हास्य कलाकार राममेहर रांडा भी प्रस्तुति देंगे। मौके पर आंखों का मुफ्त ऑपरेशन कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें