हिसार। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर रोहतक में लाठीचार्ज करने व केस दर्ज करने के खिलाफ शनिवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण गोयल के नेतृत्व में शनिवार को कैंप चौक पर रोष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी के जिला महामंत्री सुजीत कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं पर रोहतक में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करना व उन पर केस दर्ज करना निंदनीय है। इस मौके पर प्रदीप सिंधु, रामफल बूरा, रोबिन भारद्वाज, अनिल महला, पवन गोदारा, संजीव चौहान, योगेश सोनी, राजीव कुलेरी, पवन कुलेरी, राजेश कुलेरी, ललित श्यामसुख, सुरेश थोरी, राकेश, रमेश कुमार, सन्नी कांगड़ा, विरेंद्र, हरपाल, विनोद सिवाच, सौरभ शर्मा, रिंकू, ललित शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।