हिसार। हजकां अध्यक्ष व कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जीवों की रक्षा और उनकी सेवा करना ही सच्ची प्रभु सेवा है। इसलिए हमें नव वर्ष पर पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए हमें गोमाता का निरादर होने से बचाना चाहिए। कुलदीप बिश्नोई गांव साबरवास में गोशाला के एक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने गऊ माता के कल्याण व उनकी सेवा के लिए गो आश्रम व गोशाला जैसी संस्थाओं को प्रतिदिन भत्ता देने का निर्णय दिया था। मौके पर पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, पूर्व विधायक नरेश यादव, जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार, उकलाना हलका प्रभारी द्वारका प्रसाद, राजबाला खेड़ी बरकी, बृजलाल बहबलपुरिया, सुनील पाल वाल्मीकि, रवींद्र बहार, भगत सिंह राजौरिया, रामनिवास राड़ा, टोनी भाटिया, देवेंद्र यादव मौजूद थे।