हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 6 व 7 जनवरी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए कृषि अनुसंधान विभाग दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी करेगा। विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक एवं उपरोक्त संगोष्ठी की आयोजक समिति के संरक्षक डॉ. एसएस सिवाच ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रायोजित की गई संगोष्ठी में देशभर से प्रतिष्ठित एवं युवा वैज्ञानिक तथा कारपोरेट जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे।