फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गउशाला समिति मंगाली में मनाया 9वां वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मंगाली स्थित बालाजी गउशाला समिति का 9वां वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। इस वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर हैवीलिफ्टर्स ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के चेयरमैन आसाराम झानुमल सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने गौ पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुड़गांव के गौभक्त एवं समाजसेवी राजकमल सिंगल ने की। वार्षिकोत्सव की शुरुआत में चंडीगढ़ से पहुंचे भजन गायक अनिल सागर ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। गौशाला समिति के प्रधान नरेश कुमार ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंगाली गांव से संबंध रखने वाले मुख्य अतिथि आसाराम झानुमन सिंगला ने कहा कि गौभक्ति से बड़ी भक्ति दूसरी नहीं है। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर झानु लॉजिस्टिक्स लिमिटेड मुंबई के डायरेक्टर कृष्ण सिंगला व जय बालाजी स्टील कंपनी फरीदाबाद के एससी गोयल मौजूद थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जैन ज्वैलर्स हिसार के मनोज जैन, सिंगला हैंडीक्राफ्ट के डायरेक्टर विनोद सिंघल, पंजाबी समाज आदमपुर के अध्यक्ष राज कुमार ऐलावादी और गुड़गांव के उप कृषि निदेशक प्रताप सिंह सभ्भरवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें