फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडू बने इनेलो बीसी सैल के जिला प्रधान महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें निगम पार्षद राजपाल मांडू को जिला प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सतीश जांगड़ा लाडवा को जिला सचिव बनाया गया। उन्होंने इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय महासचिव तेलूराम जोगी, प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार कश्यप व जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार दिनोदिया का आभा व्यक्त किया है। जिला महासचिव सुरेंद्र सरोहा सातरोड, जिला सचिव प्रवीन सोनी, रमेश कपूर व कुलदीप जांगड़ा ने आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी। हजकां नेता गौतम सरदाना का महावीर कालोनी वासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हजकां नेता गौतम सरदाना ने कालोनीवासियों की समस्याओं को सुना। कालोनीवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा से संबंधित मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, जितेंद्र, बंटी, अनिल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, राजेश सैनी, सुभाष सोनी, प्रवीन पोपली, राजीव जैन, राजकुमार बजाज, मुकेश सैनी, टीनू आहूजा, महेंद्र सैनी, किरण बाला, नीलम, हेमलता, शांति और सुमन सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें