हिसार। सैनी सभा ट्रस्ट द्वारा 20 दिसंबर को महाराजा शूरसैनी की जयंती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस जयंती समारोह में सैनी समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में हिस्स लेंगे। हजकां के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामनिवास राड़ा ने बताया कि समारोह में हजकां विधायक दल की नेता रेणुका बिश्नोई मुख्य अतिथि होंगी, जिन्हें फव्वारा चौक से कार्यक्रम स्थल तक बाइकों के जत्थे के साथ ले जाया जाएगा।