हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 22 दिसंबर को उकलाना की गोविंद वाटिका में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करवाया जा रहा है। इसमें राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा मुख्य वक्ता होंगे। पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार कश्यप, राष्ट्रीय सचिव तेलूराम जोगी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा और वरिष्ठ नेता डॉ. रामचंद्र जांगड़ा मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला प्रधान डॉ. राजकुमार दिनोदिया करेंगे। प्रकोष्ठ के जिला महासचिव सुरेंद्र सरोहा सातरोड़ ने बताया कि सम्मेलन के दौरान पिछड़ा वर्ग से संबंधित पार्टी की नीतियों और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।