हिसार। हौसला बुलंद एकेडमी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के 25 युवाओं को कोर्स पूरे होने पर एकेडमी की तरफ से सर्टिफिकेशन ऑफ कंपलीशिन प्रदान किए गए। एकेडमी के तहत ट्रेनिंग प्रोग्राम में बेसिक और एडवांसड इंग्लिश, साक्षात्कार कौशल, बिक्री कौशल, अन्य स्किल्स, मूल कंप्यूटर जानकारी, मूल वित्त एवं रिज्यूम तैयार करने आदि के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है।