फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा शूरसैनी जयंती 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सैनी सभा ट्रस्ट द्वारा 20 दिसंबर को महाराजा शूरसैनी की जयंती सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संदर्भ में सैनी सभा ट्रस्ट के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सैनी जयंती के बारे में विचार किया गया। जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजकां विधायक दल की नेता रेणुका बिश्नोई मौजूद होंगी जबकि अध्यक्षता हजकां के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और सैनी सभा ट्रस्ट के सदस्य रामनिवास राड़ा द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सैनी सभा ट्रस्ट हिसार के प्रधान बलवंत सिंह सैनी, रामनिवास राड़ा, महासचिव नरेंद्र कुमार सैनी, सह सचिव ओंकार सैनी, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश राड़ा, ओमप्रकाश माईजीवाले, वित्त सचिव रघुवीर सिंह, सीताराम सैनी, सूरजभान सैनी मंडीवाले, सूरजभान लोहिया, ओमप्रकाश सीसवाल वाले, ईश्वर सिंह सैनी, सुरेंद्र सिंह सैनी, राजकुमार सैनी फूड सप्लाई इंस्पेक्टर, बलराज सैनी, महावीर राड़ा, सुशील सैनी और माडू़ राम सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें