हिसार। बहुजन समाज पार्टी छह दिसंबर को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 58वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भिवानी में एक जोन स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन करेगी। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि बसपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारण उपस्थित होंगे। यह बात आदमपुर बसपा प्रभारी हरि सिंह बगला ने क्षेत्र के गांवों का दौरा करते हुए कही। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं को समारोह की ड्यूटियां सौंपी गई। इस अवसर पर आदमपुर हलका अध्यक्ष दिलबाग डोभी, राकेश चौहान, मास्टर नेकीराम, रोहताश टाक, प्रताप महाजन, रामसिंह कालीरावण उपस्थित थे।