फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने कस्सी से पत्नी को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शराब पीने से रोकने पर मैय्यड़ के एक सेवानिवृत्त फौजी ताराचंद ने अपनी पत्नी की कस्सी मारकर हत्या कर दी। मृतका चमेली के बड़े भाई बलवान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बलवान ने पुलिस को बताया कि ताराचंद शुरू से ही शराब पीने का आदी था। शुक्रवार रात ताराचंद और उसके तीन भाई शराब पी रहे थे। तब ताराचंद की पत्नी चमेली ने अपने पति को शराब पीने से रोक दिया। उसने अपने जेठ व देवरों को घर से जाने की बात कही। इस पर ताराचंद और चमेली में विवाद हो गया, जिसके चलते ताराचंद ने घर में रखी कस्सी मारकर उसकी हत्या कर दी। पड़ोस में रहने वाला चमेली का भांजा पवन मौके पर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें