हिसार। दायित्व फाउंडेशन हिसार द्वारा तोशाम रोड स्थित राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य एचपी बिश्नोई के निर्देशन में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 72 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मानव इंस्टीट्यूट जेवरा के चेयरमैन डॉ. सीपी गुप्ता ने रिबन काटकर किया जबकि अध्यक्षता आईटीआई की उपप्रधानाचार्या प्रेम किरण ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रकाश अरोड़ा, प्राध्यापक नरेंद्र दूहन और डॉ. मनवीर सांगवान उपस्थित हुए। इस मौके पर जसवंत सांवत, बलदेव सिंह, रघुबीर श्योराण, विक्रम श्योराण, पूजा रानी, आरती सैनी, सुषमा लोहान, भाविप प्रधान जगत लोहान, नरेंद्र सैनी, डॉ. अजय सैनी और गुरप्रीत सैनी उपस्थित रहे।