फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर पार्टी जिले में भी सक्रिय हो गई है। इसको लेकर शनिवार को इस अभियान के संयोजक सुरेंद्र पूनियां के नेतृत्व में आजाद नगर में एक अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता पार्टी जिला प्रधान डॉ. कमल गुप्ता ने की। अभियान के जिला संयोजक सुरेंद्र पूनियां ने बताया कि पार्टी कार्यकर्त्ता जिले के हर गांव में जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत सरदार पटेल की पुण्यतिथि 15 दिसंबर को एकता दौड़ के माध्यम से की जाएगी। इस अवसर पर आजाद नगर मंडल के महामंत्री ओमप्रकाश गंगवा, वार्ड नंबर 19 से पार्टी प्रत्याशी रहे कुलदीप बिश्नोई, दलबीर बैंदा, भानू, नितिन, श्रद्धानंद मुकलान, मंजीत पूनिया, सतपाल नंबरदार और रामप्रकाश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें