हिसार। हड़ताल के दूसरे दिन भी हरियाणा रोडवेज की कोई बस नहीं चली। हड़ताल की अध्यक्षता तालमेल कमेटी के सदस्य राजपाल नैन, अनूप सहारण, महेंद्र भाटी, वेदप्रकाश जागलान, रामनिवास जैनवास, रामकुमार जांगड़ा ने की। सभी कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार ने बातचीत द्वारा 3519 निजी रूट परमिटों के फैसले को वापस नहीं लिया तो 23 नवंबर को रोडवेज की तालमेल कमेटी की रोहतक मीटिंग में लंबे और सीधे संघर्ष की घोषणा कर दी जाएगी। कर्मचारियों को एमएल सहगल, राजपाल नैन, सुरेंद्र मान, दलीप सोनी, मा. सुरेश कुमार, कुलदीप शर्मा, कुलदीप पाबड़ा, तेजेंद्र गोदारा, ईश्वर लोरा, अजायब पूनिया, सुभाष नहला, रामफल कादयान, सुरेंद्र महला, महीपाल पूनिया, सुदेश रानी, मीना कुमारी, जोगेंद्र लाम्बा, देशराज वर्मा, राजेश लोट, हरि सिंह राठी, वेद सिहाग, सुरेश सैनी, अशोक पंघाल, भीम सिंह, भागीरथ शर्मा, सुभाष किरमारा और रामरतन ने भी संबोधित किया।