हिसार। शहीद भगत सिंह युवा क्लब भाटला की ओर से गांव भाटला में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इनसो के जोन प्रभारी अमित बूरा ने किया। बूरा का क्रिकेट क्लब और ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक अनिल बेरवाल व समस्त क्लब की ओर से अमित बूरा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। भाटला में होने वाली इस प्रतियोगिता में 40 से अधिक टीम हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जाट कॉलेज के अध्यक्ष सिलक पूनियां, आशीष कुंडू, अंकुर गहलावत, अनूप बेरवाल, चीनू पंडित, विक्की कुम्भा, हरेंद्र पानू, बिट्टू लोहान, सतीश सोलंकी, मंजीत बूरा, लक्ष्य जैन, अनिल, कुनाल शर्मा, यतिन व आशु सातरोड़ मौजूद थे।