फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान गोहाना रैली से निराश : इनेलो

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इनेलो के पूर्व जिला प्रवक्ता राजमल काजल ने कहा कि सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग करने के बावजूद कांग्रेस की गोहाना रैली फ्लाप शो बनकर रह गई। हाजिरी की दृष्टि से कांग्रेस की सरकारी रैली एक लाख का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। मात्र 20 एकड़ में लगाई गई कुर्सियां भी खाली पड़ी रही। एक बयान में उन्होंने कहा कि किसान इस रैली से पूरी तरह से निराश लौटे। किसानों के लिए कोई भी व्यवहारिक घोषणा इस रैली में नहीं की गई। अच्छा होता यदि मुख्यमंत्री किसानों को गेहूं पर पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें