हिसार। हजकां (बीएल) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामनिवास राड़ा ने वरिष्ठ नेता धर्मपाल मलिक से सोनीपत उनके निवास पर मुलाकात कर स्थापना दिवस पर हिसार में होने वाली हजकां की महारैली की तैयारियों के बारे में विचार किया। मलिक ने रामनिवास राड़ा को रैली के लिए निर्देश दिए और अधिक से अधिक लोगों को रैली में पहुंचने के लिए निमंत्रण देने की बात कही।