फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिकल वर्कर्स भी लेंगे हड़ताल में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश नागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव सूरज प्रकाश भाटिया ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभाग की तीनों शाखाओं जनस्वास्थ्य, सिंचाई और मार्ग शाखा के फील्ड कर्मचारी 13 नवंबर की हड़ताल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बैठक में उपस्थित विभाग की सभी 14 ब्रांचों के पदाधिकारियों ने विश्वास दिलवाया कि सभी कर्मचारी हड़ताल के लिए स्वेच्छा से फार्म भर कर देंगे। बैठक में दीवान सैनी, रणधीर सिंह बामल, जगदीशचंद्र बिशभनोई, बनी सिंह, सतबीर सिंह सैनी, रामस्वरूप, सुभाषचंद्र, राजबीर सिंह, कृष्ण गोपाल खन्ना, रामसेवक और ईश्वर सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें