हिसार। आर्य समाज सेक्टर 16-17 एवं 13 के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर यज्ञ एवं योग कार्यक्रम के बाद संपन्न हुआ। महामंत्री महेंद्र सिंह मलिक ने साधकों को योगाभ्यास करवाते हुए विभिन्न प्रकार की मुद्राओं का भी वर्णन करते हुए अभ्यास करवाया। इस अवसर पर डॉ. सत्यवीर आर्य, इन्द्र सिंह मलिक, शंकरलाल, ओमप्रकाश, भगवान सिंह, डॉ. छाधूराम, शकुंतला आर्या, पुष्पा आर्या, कृष्णा मलिक और इंद्रा रानी ने शिविर में हिस्सा लिया।