हिसार। दा हिसार डिस्ट्रिक्ट ब्रिक्स मिल आनर्ज एसोसिएशन द्वारा हरियाणा प्रदेश भट्ठा एसोसिएशन का वार्षिक समारोह हिसार में संपन्न हुआ। इसमेें लाल सिंह सोनीपत को सर्वसम्मति से हरियाणा प्रदेश भट्ठा एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। भट्ठा एसोएिशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नांरग ने कहा कि भट्ठा स्वामियों को भट्ठा चलाने में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आंधी तूफान सहित अन्य स्थितियों में उन्हें कई प्रकार की दिक्कत आती है ऐसी स्थिति में उन्हें सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिलता। इस दौरान हिसार कार्यकारिणी अध्यक्ष केसी शर्मा, महासचिव सूरजमल मलिक, कोषाध्यक्ष सज्जन गर्ग, राजकुमार धुंध वाल, बलबीर बढवाल, सुनील भाई,. महावीर सुंडा व गुलशन नारंग ने प्रदेश के कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सभी जिला अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुधीर, महेंद्र, दिलबाग, ओम प्रकाश, भीम रामप्रसाद, सुरेंद्र सिंह, सतपाल देशवाल, सुंदर सिंह, मुकेश गुप्ता, राहुल, राजेश लाडवा, अमरनाथ, अजय बंसल, बीआर दलाल और देवेंद्र मौजूद थे।