हिसार। हरियाणा जनहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल ने कहा कि पिछले 40 सालों से राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह कांग्रेस हाईकान से इतनी नजदीकियां नहीं बना पाएं कि वे मुख्यमंत्री बन सकें। कांग्रेस और प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है जिससे वे बौखलाहट में अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।