हिसार। बालसमंद रोड पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास सड़क दुर्घटना मेें एक महिला घायल हो गई। मोटरसाइकिल में पांव आने पर दुर्घटनाग्रस्त महिला लक्ष्मी देवी को ‘मदद’ संस्था के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। संस्था के सदस्य सुभाष बिशभनोई, सुनील जांगड़ा और अजय टंटवाडिया ने बताया कि महिला हकृवि की रहने वाली थी। मोटरसाइकिल में उसका पांव बुरी तरह कुचला गया।