फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तानी ने रुकवाई पेड़ों की अवैध कटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हिंदुस्तानी ने कोर्ट परिसर हिसार मेअवैध रूप से काटे जा रहे पेड़ों को बचाया। राजेश हिंदुस्तानी ने कोर्ट परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हरे पेड़ों को कटता हुआ पाया। इस पर उन्होंने अपना विरोध जताकर पेड़ के साथ चिपक कर खड़े हो गए। इस विरोध के चलते पेड़ो की कटाई रोक दी गई। अधिकारियो से हिंदुस्तानी ने इस कटाई का कारण पूछा तो अधिकारियों ने इस जगह कमरा बनाने की बात कही। हिंदुस्तानी ने पेड़ कटाई की परमिशन का सवाल उठाया और अधिकारियों से अपील की कि वृक्षों को काटने से बचाना उनका भी धर्म व फर्ज है। बाद में अधिकारियों ने हिंदुस्तानी की बात को मानते हुए अशोक पेड़ को अन्यत्र रोपित करने की बात मान ली गई। जेई नीतिन, ठेकेदार व मजदूरोें आदि ने भी हिंदुस्तानी की भावना की सराहना की। राजेश हिंदुस्तानी ने सभी से अपील की है कि वे पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने में सहयोग करें। इस मौके पर नरेश कमल, ओपी जाखड़ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें