फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में भावना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढा की भावना ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में ब्लाक नारनौंद के करीबन दो दर्जन स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता प्रो. रामभगत शर्मा एवं समाज सेवी अनिल दुहन ने किया। प्रतियोगिता में छात्र ऊषा, रीतू, भावना, पूजा, मंदीप, प्रियंका, संदीप, दीपक, मुनीष, पूनम, पूजा, अमित, मोहिनी इत्यादि ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माढा की छात्रा भावना ने प्रथम स्थान, टैगोर सीनियर सेेकेंडरी स्कूल नारनौंद के संदीप ने दूसरा स्थान और राजकीय माध्यमिक विद्यालय माढा के दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रो. रामभगत शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या कृष्णा रेढू, शिवकुमार शास्त्री, सुभाष अत्री, महिपाल डाटा, रविन्द्र माढा, श्याम सुंदर, सज्जन सैनी, अजय लोहान, सुनील कोहाड़, सोनू शर्मा, छोटू राम बढ़ेरा, विजय, मनोज, बलजीत जागलान, रमेश जांगड़ा, राहुल, लालबीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें