हिसार। छात्र गोपुत्र सेना ने मांगों को लेकर विधायक संपत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें पिछले 140 दिनों से प्रदेश की गोचरान भूमि को खाली करवाए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे गोसेवक संत गोपालदास की मांगे माने जाने, सरकार पर दबाव बनाने की मांग की गई। सेना के जिलाध्यक्ष गुरमेश बिश्नोई की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संपत सिंह के सेक्टर 15 स्थित आवास पर मुलाकात की।