फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाणी में हो रही वेश्यावृति का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाली रोड़ पर एक ढाणी में पुलिस ने छापा मारकर वहां पर हो रही वेश्यावृति का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
रतिया पुलिस को सूचना मिली थी कि लाली रोड़ पर गत्ता फैक्ट्री के पास एक ढाणी में रहने वाली बंगाल निवासी गीता पत्नी कश्मीर वेश्यावृति का धंधा करवाती है। ढाणी के पास रहने वाले नाजर, बारू, जसवीर, राजपाल दर्शन, जग्गा, ओम प्रकाश, मिट्ठू आदि ने बताया कि उन्होंने गीता को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। बुधवार सुबह गीता एक नाबालिग लड़की को अपने घर लाई जिसने सरकारी स्कूल की वर्दी पहनी हुई थी। कुछ समय के बाद दो युवक भी गीता के घर में आए। इस पर लोगों को शक हो गया और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर रतिया थाना के प्रभारी सुभाष बिश्नोई अपनी टीम के साथ ढाणी में पहुंच गये। पुलिस ने यहां से दो युवकों को काबू कर लिया जबकि पुलिस को नाबालिग युवती नहीं मिली। परंतु युवती के न मिलने की बात पड़ोसियों के गले ना उतरी। इस पर महिलाओं ने जब गीता के घर की तलाशी ली तो महिलाआें ने घर में रखे एक कूलर से नाबालिग युवती को बाहर निकाला और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवकों के साथ नाबालिगा गिरफ्तार कर लिया जबकि वेश्यावृति करवाने वाली महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें