फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति घायल
विज्ञापन

हिसार। खेत से घर आते समय एक गाड़ी चालक ने गांव तलवंडी राणा निवासी 60 वर्षीय सुभाष को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया।
सुभाष के छोटे बेटे सुनील का कहना है कि उसके पिता शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे खेत से घर वापस आ रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे किसी अज्ञात गाड़ी चालक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क के किनारे जा गिरे और घायल हो गए। राहगीर द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने सुभाष को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सुनील का कहना है कि उसके पिता खेती का काम करते हैं और रात को भी खेत से ही आ रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें