हिसार। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों व शहरवासियों के साथ मिलकर शनिवार शाम 5:30 बजे डाबड़ा चौक पुल के पास स्थित टाउन पार्क में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान शहीदों की याद में कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए आप भी आज शाम टाउन पार्क जरूर पहुंचे।