फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गंगवा दें जवाब, इनेलो ने गोहाना रैली क्यों की स्थगित : सुजीत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। नलवा क्षेत्र के गांव कैमरी में 22 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नलवा प्रगति रैली भारी बारिश के कारण रद्द हो गई थी, जिसको लेकर इनेलो के नलवा हलका के विधायक रणबीर गंगवा ने बयान दिया था कि भाजपा ने भीड़ नहीं आने के डर से रैली रद्द की है, मगर विधायक गंगवा यह भूल गए कि कुदरत के आगे किसकी नहीं चलती है। कुदरत ने इनेलो विधायक को आज इसका जवाब दे दिया। यह बात भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि इनेलो विधायक को यह मालूम होना चाहिए की जिसके खुद के घर शीशे के होते हैं वो दूसरो के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि अब विधायक गंगवा को जवाब देना चाहिए कि इनेलो ने किस डर से गोहाना रैली स्थगित की है। उन्होंने कहा कि इनेलो विधायक गंगवा इसका क्या जवाब देंगे, जवाब तो अब उन्हें जनता देने लगी है। उन्होंने कहा कि पहले तो चाचा-भतीजा मे चौधर की लड़ाई अंदरूनी थी, मगर अब यह लड़ाई खुलकर पूरी तरह से जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता जागरूक हो चुकी है, वो सही और गलत का फैसला खुद लेती है। हरियाणा की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। इसका इनेलो को भी अंदाजा हो गया और जनता की बेरुखी के चलते इनेलो ने गोहाना रैली स्थगित कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें