फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरपुस्तिका में 10 रुपये का नोट रखकर बोला, सर विनती है पास कर देना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में परीक्षार्थी कभी फिल्मी गीत लिख रहे हैं तो कभी पास करने की भावुक अपील कर रहे हैं। अब उत्तर पुस्तिका में दस रुपये का नोट रखकर पास करने की मार्मिक गुहार लगाई गई है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बने मूल्यांकन केंद्र में ऐसा ही मामला सामने आया है। प्राध्यापक अशोक वशिष्ठ जब उत्तर पुस्तिका जांच रहे थे तो उन्हें एक पुस्तिका के अंत में पिन लगाकर बांधा गया दस रुपये का नोट मिला। अंतिम पेज पर लिखा हुआ था कि सर आपसे विनती है, मुझे पास कर दीजिए। आपका धन्यवाद होगा। प्राध्यापक वशिष्ठ ने दस रुपये का नोट अपने वरिष्ठ प्रभारी को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें