फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विकास नगर में एक महिला से 8.48 ग्राम हेरोइन बरामद

Sun, 20 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पड़ाव चौकी पुलिस ने विकास नगर में एक महिला से 8.48 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सूचना के आधार विकास नगर पहुंची तो गली में एक महिला खड़ी दिखाई दी। महिला पुलिस को देख अचानक से असहज होकर तेजी से चलने लगी। इस पर महिला पुलिस कर्मचारियों ने महिला को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आंबेडकर बस्ती निवासी सुशील बताया। नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मचारी ने महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पॉलीथिन की थैली से 8.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर पुलिस ने सुशीला के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट एक के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें