फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18वें एशियाई खेलों में हिसार की किरण गोदारा करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। 18वें एशियाई गेम्स का आयोजन इंडोनेशिया में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक किया जाएगा। भारत की ओर से हिसार की बेटी किरण गोदारा 76 किलोग्राम भारवर्ग में कुश्ती खेल में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। किरण गोदारा के कोच विष्णुदास ने विश्वास दिलाया है कि पिछली टूर्नामेंट में हम गोल्ड मेडल से चूक गए थे, लेकिन इस बार गोल्ड मेडल पक्का है। फिलहाल किरण गोदारा महाबीर स्टेडियम में अपने कोच विष्णुदास के पास अभ्यास में व्यस्त है। देश की झोली में गोल्ड मेडल डालने के लिए किरण गोदारा प्रतिदिन सात से आठ घंटे मैदान में जमकर पसीना बहाती है। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से 524 खिलाड़ी 36 खेलों में भाग ले रहे हैं। किरण गोदारा उत्तर पश्चिम रेलवे में कर्मचारी है। उल्लेखनीय है कि किरण गोदारा ने कॉमनवेल्थ खेलों में 76 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। 12 अगस्त देश के खिलाड़ी इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें