हिसार। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये हड़पने व बार-बार और रुपये मांगने से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर अग्रोहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फ्रांसी गांव निवासी मृतक सतपाल के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर लिया है।
फ्रांसी गांव निवासी मखन सिंह ने बताया कि बेटे का मोबाइल देखा तो पता चला कि उसके व्हाट्सएप पर कई नंबरों से उसकी आपत्तिजनक फोटो भेजे हुए हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप पर कई बार कॉल की हुई है। हमें पता चला कि बेटे की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की बात कह कर कॉल करने वालों ने करीब 8 लाख रुपये ऐंठे हैं। अब भी और रुपये के लिए कॉल आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।