फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 12 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में 74 शिक्षकों की कुर्सियां खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के 12 मॉडल संस्कृति स्कूलों में 74 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। इनमें दो स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के विभागीय कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बतां दे कि सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई के लिए जिले के 12 सरकारी स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में तब्दील किया गया था ताकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके। रिक्त सीटों को भरने के लिए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने सभी मॉडल संस्कृति स्कूलों से रिक्त सीटों की रिपोर्ट मांगी है। जिन शिक्षकों ने हाल ही में हुए सेंटा(सेंटर फॉर टीचर एक्रीडेशन) की परीक्षा पास की वो शिक्षक भी इन रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हिसार जोन में ये है स्थिति
जिला प्रिंसिपल शिक्षक
हिसार 2 72
भिवानी 2 42
फतेहाबाद 5 52
सिरसा 1 70
चरखी दादरी 2 14
प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में ये है स्थिति
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में खाली पड़े 1018 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। सेंटा परीक्षा पास शिक्षकों को 10 अक्तूबर तक इनके लिए आवेदन करना होगा। इनमें प्रिंसिपल के 39, शारीरिक शिक्षा व डीपीई के 140, ड्राइंग टीचर के 111, अंग्रेजी शिक्षक के 33, हिंदी शिक्षक के 93, होम साइंस के 18, गणित के 95, संगीत अध्यापक के 21, पंजाबी अध्यापक के 46, संस्कृत अध्यापक के 89, विज्ञान अध्यापक के 124, सामाजिक विज्ञान अध्यापक के 205 व उर्दू अध्यापक के 2 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में रिक्त सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिन शिक्षकों ने सेंटा टेस्ट पास किया है, वे शिक्षक इन सीटों के लिए आवेदन कर रहे हैं। जल्द से जल्द खाली पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

-कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें